boltBREAKING NEWS

दया बेन की ऐसी मिमिक्री सुन आप भी हो जाएंगे लोटपोट, देखें मजेदार वीडियो

दया बेन की ऐसी मिमिक्री सुन आप भी हो जाएंगे लोटपोट, देखें मजेदार वीडियो

नई दिल्‍ली। तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा लोकप्रिय टीवी शो दर्शकों के दिलों अपनी एक खास जगह बना चुका है। चाहे भिड़े और जेठालाल की खींचतान हो या दयाबेन की अजीबोगरीब बातें घर-घर में मनोरंजन से भरपूर ये शो खूब वाहवाही बटोर रहा है। इसे देखने वालों के मन में इसके हर किरदार के लिए भरपूर प्‍यार है।

इसके किरदार दयाबेन का जिक्र ज्यादा होता है, क्योंकि उनकी आवाज उनके किरदार को अलग बनाती है। वहीं अब एक लड़की का दया की आवाज जैसा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है। इस वीडियो में यह लड़की दया बेन की नकल कर रही है, जिसने भी इस वीडियो को अभी तक देखा है हैरान रह गया है। इस वीडियों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की दया बेन जैसी आवाज में बात कर रही है। जो भी इस वीडियो को देखता है हैरान रह जाता है। सब यही सोचते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है।

 इंस्टाग्राम पर मिले इतने लाइक्स

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की दयाबेन के डायलाग को कापी करती है। दयाबेन की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी काफी हैरान हैं। इंटरनेट पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम हैंडल पर भारतीय सिंगर्स ने शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- 'तारक मेहता के उल्टा चश्मा के फैन्‍स को टैग करो।' खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं।